लीमा. पेरू के दक्षिणी अरेक्विपा क्षेत्र (southern Arequipa region) में माजेस नदी में बचाव अभियान पर निकले पेरू राष्ट्रीय पुलिस दल (Peruvian National Police team,) दो सदस्यों की रविवार दोपहर नाव पलटने से मौत हो गई।(Peru Police Officers Die)
देश के आंतरिक मंत्रालय (Interior Ministry) ने सोमवार को कहा कि कथित तौर पर सात अधिकारी नाव पर सवार थे और उन तीन खनिकों में से एक की तलाश कर रहे थे जो कुछ दिन पहले नदी के किनारे गायब हो गए थे। अन्य पांचों को मामूली चोटों के कारण स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार नाव पलटने के कुछ घंटों बाद पर्सी कोरोनेल कोंडोरी और जॉर्ज मार्केज़ मार्टिनेज के शव पाए गए।
पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए, समाचार प्रसारक रेडियो प्रोग्रामस डेल पेरू ने कहा कि अरेक्विपा में कैस्टिला प्रांत के अप्लाओ जिले में नदी के “तेज प्रवाह” के कारण नाव पलटने की संभावना है। सूत्रों ने कहा, “हमें नहीं पता कि अधिकारियों के पास इस प्रकार के काम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण थे या नहीं।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 27 , 2024, 10:25 AM