ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन के समर्थन में 55 व्यक्तियों, 37 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया

Sat, Feb 24 , 2024, 02:04 AM

Source : Uni India

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग (Australia's Foreign Minister Penny Wong) ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन के समर्थन (support of Ukraine) में उनके देश ने 55 लोगों और 37 कानूनी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है। शुक्रवार को अमेरिकी सरकार ने रूस पर 500 से ज्यादा अतिरिक्त प्रतिबंध (US government imposed) लगाया। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, यूक्रेन में निरंतर सैन्य अभियान (military operations) चलाने के लिए रूस को दंडित करने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया। अमेरिका ने पिछले सप्ताह रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की जेल में मौत के लिए तीन रूसी अधिकारियों को भी निशाना बनाया।

सुश्री वोंग ने कहा, “हम यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने समर्थन में खड़े हैं... आज ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 55 लोगों पर वित्तीय प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं और 37 संस्थाओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups