Helicopter Crashed: कोलंबिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, चार पुलिस अधिकारियों की मौत

Fri, Feb 23 , 2024, 12:36 PM

Source : Uni India

बोगोटा। लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया (Latin American country Colombia) के एंटिओक्विया प्रांत (Antioquia province) के कारमांता शहर में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (helicopter crashed) होकर कारमांता शहर के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख जनरल विलियम रेने सलामांका और रक्षा मंत्री इवान वेलास्केज़ के संयुक्त एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,“हेलीकॉप्टर काकेशिया-मेडेलिन-तुलुआ मार्ग (Caucasia-Medellín-Tulua route) को कवर कर रहा था। इस दौरान यह रडार से गायब हो गया।” सलामांका ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जायेगी।

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। श्री पेट्रो ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा,“ इस हादसे में मारे गये पुलिस अधिकारियों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups