Missile Attack: यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायली जहाज पर मिसाइल हमला करने का दावा किया

Wed, Feb 21 , 2024, 10:38 AM

Source : Uni India

सना. यमन के हूती विद्रोहियों (Yemen's Houthi rebels) ने कहा कि उन्होंने अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) में एक इजरायली जहाज (Israeli ship) के खिलाफ मिसाइल हमला (missile attack) किया है। हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि लक्षित जहाज का नाम ‘एमएससी सिल्वर(MSC Silver)’ है और उनके समूह ने इसे कई मिसाइलों से मारा।

उन्होंने कहा कि उनके समूह ने इजरायल के दक्षिणी शहर इलियट (southern Israeli city of Eilat) के साथ-साथ लाल सागर (Red Sea) में कई अमेरिकी युद्धपोतों की ओर बम से लदे कई ड्रोन दागे। अमेरिका या इजरायल ने इसपर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

हूती ने पिछले वर्ष नवंबर के मध्य से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग (international shipping) पर अपने हमलों को तेज कर दिया है, और कहा है कि वे गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुट हैं, जो तीव्र इजरायली हमलों का सामना कर रहे हैं। अमेरिकी-ब्रिटिश बलों ने हूती लक्ष्यों पर दर्जनों हवाई हमले किए हैं, जिसमें मोबाइल मिसाइल लांचर और अन्तर्जलीय ड्रोन शामिल हैं, लेकिन समूह को और ज्यादा हमला करने से रोकने में विफल रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups