ट्यूनिस। ट्यूनीशिया में मंगलवार को हुई एक कार दुर्घटना (car accident) में आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी निजी रेडियो स्टेशन मोज़ेक एफएम (radio station Mosaic FM) ने दी।( Road Accident)
यह दुर्घटना मंगलवार शाम को दक्षिण-पूर्वी प्रांत गेब्स (South-eastern province of Gabes) और दक्षिण-पश्चिमी प्रांत केबिली (South-western province of Kebilly) को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर हुई, जब एक टैक्सी सफाई उत्पादों को लेकर जा रहे एक भारी ट्रक से टकरा गई।
खबर के अनुसार हादसे में टैक्सी में सवार सात यात्रियों और एक पैदल यात्री की मौत हो गई। मोज़ेक एफएम ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि घायलों को केबिली क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया, उनमें से एक की हालत गंभीर है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 21 , 2024, 10:20 AM