Gulf of Aden: हाउती समूह ने अदन की खाड़ी में अमेरिका के दो जहाजों पर किया हमला

Tue, Feb 20 , 2024, 11:50 AM

Source : Uni India

सना। यमन के हाउती समूह (Houthi group) ने अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) में अमेरिका के जहाजों पर मिसाइल से हमला (missile attacks) करने की घोषणा की है। समूह के सैटेलाइट टीवी चैनल अल-मसीरा (satellite TV channel al-Masirah) द्वारा प्रसारित बयान में हाउती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया (Yahya Sariya) ने नुकसान या हताहतों की संख्या नहीं बतायी है, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिकी जहाजों, सी चैंपियन (Sea Champion) और नेविस फोर्टुना (Nevis Fortuna) को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन हमलों के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान हाउती के अभियानों की कुल संख्या चार हो गई है। सबसे पहले एक ब्रिटिश जहाज (British ship) को निशाना बनाया गया, जिसके कारण वह पूरी तरह डूब गया। दूसरे अभियान में होदेइदा गवर्नरेट के हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी एमक्यू9 ड्रोन (American MQ9 drone) को मार गिराया औक अब दो हमलों में दो अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया गया।

हाउती सैन्य प्रवक्ता ने कहा, “लाल सागर और अरब सागर में हमारा अभियान जारी रहेगा और तब तक नहीं रुकेगा, जब तक इजरायल के हमास के खिलाफ हमले बंद नहीं हो जाते और गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों पर घेराबंदी नहीं हटा ली जाती।” उधर, अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ब्रिटिश मालवाहक जहाज उत्तरी यमन में हाउती के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों से नष्ट हो गया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा, '18 फरवरी को रात 9:30 से 10:45 बजे के बीच दो एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें यमन के ईरानी समर्थित हाउती आतंकवादी-नियंत्रित क्षेत्रों से बेलीज-ध्वजांकित, ब्रिटेन के स्वामित्व वाले थोक वाहक एमवी रूबीमार की ओर दागी गयीं।' गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हाउती के हमलों को रोकने के लिए आत्मरक्षा में पांच सफल हमले किए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups