Demand for ceasefire: यूरोपीय संघ के 26 देशों ने गाजा में तत्काल मानवीय विराम की मांग की

Tue, Feb 20 , 2024, 11:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ (EU) के 26 सदस्य देशों ने गाजा पट्टी में तत्काल मानवीय विराम (humanitarian intervention) का आह्वान किया है, जिससे स्थायी युद्धविराम (permanent ceasefire) हो सके। यह जानकारी ब्लॉक के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल (Josep Borrell) ने सोमवार को दी। EU के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि हंगरी को छोड़कर सभी 26 देशों ने एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि 26 देशों के विदेश मंत्रियों ने गाजा में तत्काल मानवीय विराम के लिए एक बयान पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस बयान से गाजा में स्थायी युद्धविराम को भी बल मिलेगा।

इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष में अब तक 29 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इजरायल हमास के आतंकवादियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों (EU foreign ministers) की एक बैठक में, हंगरी को छोड़कर सभी यूरोपीय संघ के देशों ने इजरायल को दक्षिणी गाजा शहर राफा पर हमला करने के खिलाफ चेतावनी दी, उन्होंने कहा कि इससे शहर में 15 लाख शरणार्थियों पर संकट गहरा (deepen the crisis) हो जाएगा।

आयरलैंड के विदेश मंत्री माइकल मार्टिन (Michael Martin) ने बैठक से पहले कहा कि राफा पर हमला विनाशकारी होगा और यह अनुचित होगा। राफा शहर पर हमला करने की इजरायल की कथित योजनाओं से अंतरराष्ट्रीय खतरे की घंटी बज गई है, कई देशों ने इजरायल से संयम बरतने या अभियान को रद्द करने का आग्रह किया है।

मालूम हो कि यूरोपीय संघ में शामिल हंगरी इजरायल का कट्टर समर्थक है और उसने गाजा में मानवीय युद्धविराम को लेकर अपनी सहमति नहीं दी है। हंगरी समय-समय पर आलोचना के रूप में देखे जाने वाले यूरोपीय संघ के बयानों के साथ जाने से इनकार करता रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups