साना। ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस एजेंसी (UKMTO) ने बताया कि रविवार देर रात लाल सागर (Red Sea) में एक मिसाइल हमले (missile attack) के जरिए एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और यह हमला अमेरिकी-ब्रिटिश गठबंधन (US-British alliance) की ओर से जल मार्गों की सुरक्षा के लिए किए गए कई निवारक हमलों के बावजूद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय शिपिंग (international shipping) की निगरानी करने वाले यूकेएमटीओ ने एक्स पर कहा कि यह हमला उस समय हुआ जब जहाज हाउती के नियंत्रण वाले होदेइदाह बंदरगाह शहर के दक्षिण मेंअल-मुक्का से 35 समुद्री मील दक्षिण में था।
एजेंसी ने कहा, "जहाज के मालिक ने नुकसान की सूचना दी। चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की नेविगेशन की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाने वाला यह नवीनतम हमला है।" उधर, हाउती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया ने एक्स पर कहा कि उनके समूह की ओर से एक महत्वपूर्ण बयान जल्द ही आने वाला है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड जनवरी से हाउती के संभावित हमलों के खिलाफ आत्मरक्षा में नियमित रूप से हमले कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद पिछले साल नवंबर से हाउती के हमले जारी हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 19 , 2024, 12:25 PM