मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 141 प्रवासियों को बचाया

Mon, Feb 19 , 2024, 12:21 PM

Source : Uni India

रबात. मोरक्को की नौसेना (Moroccan navy) ने रविवार को अटलांटिक तट (Atlantic coast) के पास एक कमजोर नाव से 141 प्रवासियों को बचाया। आधिकारिक समाचार एजेंसी एमएपी ने रॉयल मोरक्कन सशस्त्र बलों (Royal Moroccan Armed Forces) के एक बयान का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक तीन महिलाओं और दो नाबालिगों सहित सभी प्रवासी उप-सहारा अफ्रीकी देशों (sub-Saharan African countries) के निवासी हैं। बयान के मुताबिक, प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण 15 घंटे तक चले अभियान में उन्हें बचाया गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रवासी 10 फरवरी को मॉरिटानिया तट से चले थे और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के तट से दूर कैनरी द्वीप समूह जा रहे थे। उनकी नाव दखला बंदरगाह से लगभग 274 किलोमीटर दूर फंस गयी, जिसके बाद प्रवासियों ने एक संकट संकेत भेजा। बयान में कहा गया है कि आवश्यक देखभाल के बाद प्रवासियों को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए रॉयल जेंडरमेरी को सौंप दिया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मोरक्को की सेना ने 2023 में लगभग 87,000 अनिर्दिष्ट प्रवासियों को गिरफ्तार किया हैं, जिनमें से अधिकांश उप-सहारा अफ्रीका के निवासी हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups