धोखाधड़ी के मामले में ट्रम्प के खिलाफ लगा 35.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना

Sat, Feb 17 , 2024, 11:39 AM

Source : Uni India

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके व्यापारिक संगठनों (business organizations) पर धोखाधड़ी के मामले(fraud case)में 35.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना न्यूयॉर्क की एक अदालत ने न्यूयॉर्क प्रांत अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स (New York State Attorney General Letitia James) द्वारा दर्ज कराए गए व्यापारिक धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को लगाया। अदालत ने ट्रम्प तथा उनके व्यापारिक संगठनों को 35.5 करोड़ डॉलर जुर्माना के तौर पर भरने का आदेश दिया।

न्यूयॉर्क काउंटी के सुप्रीम कोर्ट (New York County Supreme Court) के न्यायाधीश आर्थर एफ. एंगोरोन ने एक निर्णय में कहा कि श्री ट्रम्प और उनके नियंत्रण वाली संस्थाओं ने एकाउंटेंट को गलत वित्तीय डेटा प्रस्तुत किया, जिसके कारण धोखाधड़ी वाले वित्तीय विवरण सामने आए। एंगोरोन ने 92 पेज के दस्तावेज़ के सारांश में कहा, "प्रतिवादियों के तथ्य और विशेषज्ञ गवाहों ने वास्तविकता नहीं बतायी। प्रतिवादी जिम्मेदारी स्वीकार करने या भविष्य की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आंतरिक नियंत्रण लगाने में विफल रहे।"

न्यायाधीश ने एक स्वतंत्र मॉनिटर की नियुक्ति को जारी रखते अनुपालन के लिए एक स्वतंत्र निदेशक की स्थापना का आदेश दिया और कुछ वर्षों के लिए न्यूयॉर्क में व्यापार करने के प्रतिवादियों के अधिकार को सीमित कर दिया। अदालत ने श्री ट्रम्प, श्री एलन वीसेलबर्ग ( former chief financial officer of the Trump Organization ) और जेफरी मैककोनी (ormer controller of the Trump Organization) को किसी भी न्यूयॉर्क निगम या अन्य कानूनी इकाई के अधिकारी या निदेशक के रूप में काम करने से तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। अदालत ने वीसेलबर्ग और मैककोनी को राज्य में किसी भी न्यूयॉर्क निगम या इसी तरह की व्यावसायिक इकाई के वित्तीय नियंत्रण कार्य में सेवा करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा, वीसेलबर्ग के साथ-साथ श्री ट्रम्प के पुत्र डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और एरिक ट्रम्प पर क्रमशः 10 लाख डॉलर, 40.1 लाख और 40.1 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है।

एरिक ट्रम्प और डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने फैसले की आलोचना की है और श्री ट्रम्प के वकील क्रिस किस ने अपील करने की योजना का भी संकेत दिया है। मामले की सुनवाई 02 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुई थी और 11 जनवरी, 2024 को समाप्त हुई थी। इस मामले में श्री ट्रम्प कई बार अदालत में उपस्थित हुए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups