दुबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को यहां मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना (Madagascar President Andrey Rajoelina) से मुलाकात की। दुबई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (World Government Summit) के मौके पर दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात हुई।
विदेश मंत्रालय (External Affairs) के अनुसार दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों (friendly relations) और प्राचीन भौगोलिक संबंधों को याद किया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की और संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की सराहना की।
मोदी ने भारत-मेडागास्कर साझीदारी (India-Madagascar partnership) को और मजबूत करने और विजन सागर - क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में एक साथी विकासशील देश के रूप में, भारत मेडागास्कर की विकास यात्रा में एक प्रतिबद्ध भागीदार बना रहेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 14 , 2024, 03:36 AM