मिशेल ने ईयू से अपनी रक्षा में निवेश करने का आह्वान किया

Mon, Feb 12 , 2024, 02:12 AM

Source : Uni India

ब्रुसेल्स। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल (Charles Michel) ने रविवार को यूरोपीय संघ (EU) से रणनीतिक स्वायत्तता (strategic autonomy) हासिल करने और अपनी रक्षा में निवेश करने आह्वान किया। मिशेल ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) सहयोगियों के साथ वाशिंगटन के संबंधों के बारे में दिए गए एक बयान के बाद यह बात कही।

मिशेल ने एक्स पर कहा “नाटो की सुरक्षा (NATO security) और अनुच्छेद 5 (Article 5)की एकजुटता पर लापरवाह बयान केवल रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के हित में हैं। वे दुनिया में अधिक सुरक्षा या शांति नहीं लाते। इसके विपरीत, वह ईयू को अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को तत्काल विकसित करने और अपनी रक्षा में निवेश करने की आवश्यकता पर जोर देते हैं और अपने गठबंधन को मजबूत बनाए रखना है।” श्री ट्रम्प ने शनिवार को दक्षिण कैरोलिना में अपने समर्थकों की एक रैली में कहा कि एक नाटो राष्ट्र के नेता ने उनसे पूछा था कि क्या रूस के संभावित हमले की स्थिति में अमेरिका गठबंधन का समर्थन करेगा। उन्होंने नकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि नाटो देशों ने रक्षा क्षेत्र में पर्याप्त निवेश नहीं किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups