कतर ने रिहा किए आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी, जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी

Mon, Feb 12 , 2024, 11:51 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली। कतर की एक कंपनी (Qatari company) में काम करने वाले भारतीय नौसेना (Indian Navy) के आठ पूर्व कर्मियों को रिहा कर दिया गया है और इनमें से सात लोग बीती रात स्वदेश लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार (Government of India) कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी (Dahra Global Company) के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। इन आठ में से सात लोग भारत लौट आए हैं।

हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को सक्षम करने के लिए कतर राज्य के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं। स्वदेश लौटने पर एक कर्मी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी रिहाई से वे बहुत खुश हैं और यह कठिन काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं था। कतर में आठवें भारतीय के बारे में विदेश मंत्रालय ने अभी कुछ नहीं कहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अगुवाई में भारत सरकार ने एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल की है क्योंकि उन आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को सोमवार को कतर ने रिहा कर दिया, जिन्हें कथित तौर पर जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी। 
नौसेना के पूर्व कर्मियों के चिंतित परिजनों द्वारा उनकी रिहाई और उनकी मातृभूमि में सुरक्षित वापसी की गुहार के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने आश्वासन दिया था कि वह सभी राजनयिक चैनलों के जरिए उन्हें वापस लाने के लिए कानूनी सहायता की व्यवस्था करेगा। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान के माध्यम से जानकारी दी कि आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों में से सात पहले ही भारत लौट चुके हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups