Israel Hamas War: गाजा पर इजरायली बमबारी में कम से कम 25 लोग मारे गए

Sun, Feb 11 , 2024, 02:34 AM

Source : Uni India

गाजा 11 फरवरी (वार्ता)। दक्षिणी गाजा पट्टी (Gaza Strip) के शहर राफा में रविवार को एक घर पर हुए इजरायली बमबारी (israeli bombing) में कम से कम 25 फिलिस्तीनी मारे गए। आधिकारिक फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने आज यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बमबारी के समय कई विस्थापित लोग घर में रह रहे थे जिनमें से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी और 12 से से अधिक घायल हो गए। राफा के मेयर अहमद अल-सूफी (Mayor Ahmed Al-Sufi) ने चेतावनी दी ,“राफा में हाल के घंटों में इजरायली बमबारी बढ़ गई है, जिससे शहर में सैन्य अभियान का रास्ता साफ हो गया है।” हमास की ओर से संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय ने भी चेतावनी दी कि अगर इजरायल ने राफा में सैन्य अभियान चलाया तो ‘वैश्विक तबाही’ होगी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को सेना को गाजा के सबसे दक्षिणी शहर राफा में जमीनी अभियान की योजना तैयार करने का निर्देश दिया जहां संघर्ष के दौरान 23 लाख गाजा निवासियों में से आधे से अधिक लोग भाग गए थे। पिछले साल सात अक्टूबर को गाजा में इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से, वहां के लगभग आधे निवासी सुरक्षा की तलाश में मिस्र से सटे राफा में भाग गए हैं। कुछ सप्ताह पहले इजरायली सेना की ओर से राफा से सटे खान यूनिस पर अपने सबसे बड़े हमलों में से एक के बाद विस्थापित निवासियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सीमावर्ती शहर राफा, जो राफा क्रॉसिंग के माध्यम से विदेशों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों से भोजन और दवा सहायता प्राप्त करता है, खाली कृषि भूमि, स्कूलों और सड़कों के किनारे तंबुओं से भरा हुआ है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups