वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ (Olaf Scholz) के साथ एक मुलाकात में यूक्रेन सहायता के लिए अमेरिकी फंडिंग के मुद्दों (issues of US funding) और गाजा संघर्ष (Gaza conflict) पर चर्चा की है। व्हाइट हाउस (White House) ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
विज्ञप्ति में कहा गया, “श्री बाइडेन और श्री स्कोल्ज़ ने यूक्रेन के लिए अपने दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। राष्ट्रपति ने यूक्रेन की आत्मरक्षा में जर्मनी के अनुकरणीय योगदान की सराहना की और चांसलर ने निरंतर अमेरिकी समर्थन के महत्व पर जोर दिया।” दोनों नेताओं ने वाशिंगटन में आगामी उत्तरी अटंलाटिक संधि संगठन (NATO) नेताओं के शिखर सम्मेलन की योजनाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री बाइडेन और श्री स्कोल्ज़ ने गाजा युद्ध के कारण मध्य पूर्व में क्षेत्रीय वृद्धि को रोकने के प्रयासों और गाजा में नागरिकों की सुरक्षा की आवश्यकता पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इजरायलियों और फिलिस्तीनियों के लिए टिकाऊ शांति की शर्तें तय करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसमें इजरायल की सुरक्षा की गारंटी के साथ फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना शामिल है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 10 , 2024, 12:55 PM