पाकिस्तान चुनाव: पाकिस्तान के हालात इस वक्त खराब हैं। आर्थिक तौर पर पाकिस्तान बेहद कंगाल (very poor) हो चुका है। इसके बावजूद आंकड़े सामने आए हैं कि पाकिस्तान ने आम चुनाव (general elections) में सबसे ज्यादा खर्च किया है। पाकिस्तान ने आम नागरिकों पर बिजली और अन्य तरह के टैक्स लगाकर (types of taxes) आम चुनाव कराए हैं, जिसका सीधा असर जनता पर पड़ा है। हालांकि पाकिस्तान को आईएमएफ से कर्ज मिला है, लेकिन इन चुनावों में भारी खर्च करने से देश पर आर्थिक दबाव (economic pressure) बढ़ जाएगा, जिससे बाहर निकलना आसान नहीं होगा।
ये कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान बर्बादी की (towards destruction) ओर बढ़ रहा है। पाकिस्तान चुनाव आयोग (Pakistan Election Commission) ने हाल ही में ताजा चुनाव के आंकड़े जारी किए हैं। पाकिस्तान आम चुनाव 2024 इतिहास का सबसे महंगा चुनाव होने जा रहा है। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कहा कि उसे 42 अरब रुपये खर्च होने की उम्मीद है। यह आंकड़ा पिछले चुनाव से 26 फीसदी ज्यादा है।
पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के मुताबिक, अगर सुरक्षा और अन्य इंतजामों को शामिल कर लिया जाए तो कुल लागत 49 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। आम चुनाव आज (शुक्रवार) 8 फरवरी से शुरू हो गए और आज नतीजे आ रहे हैं।
आम चुनाव के लिए शुरुआती बजट 42 अरब रुपये तय किया गया था, जो 2018 के चुनाव से 26 फीसदी ज्यादा है। चुनावी बजट का अधिकांश हिस्सा मतपत्रों की छपाई, सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती और मतदान कर्मचारियों के भुगतान पर खर्च किया गया है।
पाकिस्तान में चुनाव के लिए पाकिस्तान ने आईएमएफ से सिर्फ 3 अरब डॉलर का कर्ज मांगा है, जिसमें से 1.9 अरब डॉलर मिल चुका है और 1.2 अरब डॉलर बकाया है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक, 30 जून 2023 तक पाकिस्तान का कर्ज और देनदारियां 56.21 लाख करोड़ रुपये थी, जिसके बाद आईएमएफ ने 700 मिलियन डॉलर का कर्ज दिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 09 , 2024, 03:37 AM