नोम पेन्ह। कंबोडिया में मंकीपॉक्स (monkeypox) का एक और मामला सामने आने के बाद पिछले दिसंबर से देश में इसके संक्रमण के मामलों (cases of its infection) की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने अपने बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, “नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ (National Institute of Public Health) के प्रयोगशाला परिणामों से पता चला है कि एक और व्यक्ति में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। कंबोडिया में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। नये रोगी का अस्पताल में उचित इलाज चल रहा है।”
मंत्रालय ने लोगों से सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि मंकीपॉक्स संकमण का प्रसार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सभी प्रकार के यौन संपर्क , घावों, शरीर के तरल पदार्थ, लार और वायरस से दूषित उपकरणों के सीधे संपर्क में आने से हो सकता है। इसके अलावा गर्भवती महिला को यह बीमारी होने पर जन्म के दौरान या बाद में गर्भनाल के माध्यम से मां से बच्चे में इसका संक्रमण हो सकता है।
बयान में कहा गया है कि चेहरे, हथेलियों, पैरों, शरीर, आंखों, मुंह या जननांगों पर छाले के साथ दाने, बुखार, सूजन, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ के निचले हिस्से में दर्द और थकान जैसे लक्षणों दिखाई दे तो पीड़ितों को जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल जाना चाहिए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 09 , 2024, 03:08 AM