पाकिस्तान में चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए 51 आतंकवादी हमले

Fri, Feb 09 , 2024, 12:03 PM

Source : Uni India

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना (Pakistan Army) ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने (disrupt the election process) के लिए देश के  विभिन्न हिस्सों में 51आतंकवादी हमले (terrorist attacks) हुए हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की ओर से जारी बयान के मुताबिक पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) और दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान में आतंकवादियों के हमलों में 10 सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों सहित 12 लोग मारे गये तथा 39 अन्य घायल हुए हैं। बयान में कहा गया कि लगभग 6,000 चयनित सबसे संवेदनशील मतदान केंद्रों और 7,800 से अधिक त्वरित प्रतिक्रिया बल टीमों पर 137,000 सेना कर्मियों और नागरिक सशस्त्र बलों की तैनाती के साथ जनता के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया गया।
बयान के अनुसार विभिन्न अभियानों के दौरान पांच आतंकवादी भी मारे गये हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups