इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan province) के दक्षिण पश्चिम पिशिन जिले (southwest Pishin district) में बुधवार को एक चुनाव कार्यालय में शक्तिशाली विस्फोट (powerful explosion) से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक अन्य घायल हो गए। उपायुक्त पिशिन जुमा दाद खान मंडुखेल ने विस्फोट तब हुआ, जब एक स्वतंत्र उम्मीदवार के कार्यकर्ता और समर्थक पिशिन जिले के खानोज़ाई इलाके (Khanozai area) में उनके चुनाव कार्यालय के बाहर एकत्र हुए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विस्फोटक उपकरण को रिमोट-नियंत्रित डिवाइस के साथ एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था। कानून प्रवर्तन एजेंसियां (Law enforcement agencies) विस्फोट के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुयी हैं।
विस्फोट की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को जिले के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। जिले के सभी अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों में कई की हालत गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 07 , 2024, 04:03 AM