Israel Gaza War: यमन के हाउती नेता ने गाजा संघर्ष जारी रहने पर हमले बढ़ाने की कसम खाई

Wed, Feb 07 , 2024, 10:14 AM

Source : Uni India

सना। यमन के हाउती समूह (Houthi group) के नेता अब्दुल मलिक अल- हाउती (Abdul Malik al-Houthi) ने मंगलवार को गाजा में संघर्ष जारी रहने पर लाल सागर और अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) में हमले बढ़ाने (increase attacks) की कसम खाई।

अल-हाउती ने अपने समूह द्वारा प्रसारित टेलीविजन टीवी चैनल अल-मसीरा पर भाषण में कहा,“मैं उन्हें (US, Britain and Israel) चेतावनी देता हूं कि उन्हें गाजा के खिलाफ अपनी आक्रामकता रोकनी चाहिए और अपनी घेराबंदी रोकनी चाहिए, अन्यथा हम अधिक से अधिक हमलों को बढ़ाने की कोशिश करेंगे।” उन्होंने यह भाषण अपने बड़े भाई, सशस्त्र समूह के संस्थापक हुसैन बदरेद्दीन अल-हौथी की हत्या की 20वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दिया था, जो 2004 में उत्तरी सादा प्रांत के हौथी गढ़ में यमनी सरकारी सेना के साथ संघर्ष के दौरान मारे गए थे। इससे पहले दिन में, समूह ने लाल सागर (Red Sea) में अमेरिकी नौसेना जहाज और ब्रिटिश वाणिज्यिक जहाज पर हमले शुरू करने की जिम्मेदारी ली थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups