Air Strikes: अमेरिका गठबंधन बल का उत्तरी यमन पर हवाई हमला

Tue, Feb 06 , 2024, 02:22 AM

Source : Uni India

सना। अमेरिका-ब्रिटेन गठबंधन बल (US-UK coalition forces) ने मंगलवार तड़के पहले यमन के उत्तरी प्रांत सादा पर तीन हवाई हमले (air strikes) किए। हाउती संचालित अल-मसीरा मीडिया के अनुसार हमलों में प्रांत की राजधानी के पूर्वी हिस्से में साइटों को निशाना बनाया गया। हवाई हमले लाल सागर (Red Sea) की ओर एक कथित मिसाइल हमले (missile strike) के बाद हुए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यमन में दो हाउती विस्फोटक (Houthi explosive) गैर-चालक दल वाले वाहनों पर हमला किये जाने की पुष्टि की और कहा कि यह हमला क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के जहाजों (US Navy ships) और व्यापारी जहाजों के लिए एक आसन्न खतरे के मद्देनजर किया गया।
सेंट्रल कमांड ने कहा है कि हवाई हमले 12 जनवरी से वाशिंगटन और लंदन की ओर से जारी सैन्य प्रतिक्रिया का हिस्सा हैं, जिसमें सना और अन्य उत्तरी प्रांतों के हाउती-नियंत्रित क्षेत्रों को लक्षित किया गया है। कथित तौर पर ये कार्रवाई लाल सागर में वाणिज्यिक नौवहन पर हाउती हमलों के प्रतिशोध में हैं।
गौरतलब है कि हाउती का दावा है इजरायली जहाजों और इजरायल जाने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups