टोक्यो। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी (Yoshimasa Hayashi) ने सोमवार को उन मीडिया रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की, जिसमें देश के विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) की गोपनीय जानकारी 2020 में हुए साइबर हमले (cyber attack in 2020) में लीक होने की बात कही गयी थी।
श्री हयाशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विदेश मंत्रालय के पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हैकर हमले (hacker attack) के कारण गोपनीय जानकारी लीक हुई थी। उल्लेखनीय है कि जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी ने एक सरकारी स्रोत का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा था कि हैकरों ने 2020 में जापान के विदेश मंत्रालय पर साइबर हमलों के बाद जापानी राजनयिक जानकारी तक पहुंच प्राप्त की थी।
सात अगस्त, 2023 को, द वाशिंगटन पोस्ट ने इस मामले से परिचित वर्तमान और पूर्व अधिकारियों का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने 2020 में कहा था कि उसने रक्षा सहित जापानी सरकारी नेटवर्क में चीनी साइबर घुसपैठ का पता लगाया है। साइबर जासूसों ने कथित तौर पर योजनाओं, क्षमताओं और सैन्य कमियों के आकलन से संबंधित जानकारी चुरायी थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 05 , 2024, 02:15 AM