विंडहोक, 04 फरवरी (वार्ता)। नामीबिया के राष्ट्रपति हेज जी. गिंगोब (President Hayes gingob) का रविवार तड़के राजधानी विंडहोक के एक अस्पताल में कैंसर (cancer) के इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
राष्ट्रपति कार्यालय ने यह घोषणा की है। कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने नामीबियाई राष्ट्रपति के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में कहा 'अत्यंत दुख और अफसोस के साथ मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति, हमारे प्रिय डॉ. हेज जी. गिंगोब का आज, रविवार 04 फरवरी 2024 को लगभग 00:04 बजे लेडी पोहाम्बा अस्पताल में निधन हो गया, जहां उनका उपचार चल रहा था।"
श्री गिंगोब ने 21 मार्च, 2015 से नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया और 2019 में दोबारा पांच साल के कार्यकाल के लिए चुने गए। उन्होंने अन्य प्रमुख मंत्री और नेतृत्व भूमिकाओं के अलावा, 1990-2002 और 2012-2015 में प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया।
बयान में कहा गया, "उनकी मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही थी कि हमारे राष्ट्रपति ठीक हो जाएं। दुर्भाग्य से, उनके जीवन को बचाने के लिए टीम के उत्साही प्रयास के बावजूद श्री गिंगोब का निधन हो गया।"
बयान में कहा गया, "नामीबियाई राष्ट्र ने लोगों के एक प्रतिष्ठित सेवक, मुक्ति संघर्ष के प्रतीक, हमारे संविधान के मुख्य वास्तुकार और नामीबियाई घराने के स्तंभ को खो दिया है।"
इससे पहले, श्री म्बुम्बा ने शनिवार को राष्ट्र को बताया था कि राजधानी विंडहोक के लेडी पोहाम्बा अस्पताल में कैंसर के लिए कीमोथेरेपी उपचार के बाद श्री गिंगोब की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 04 , 2024, 01:32 AM