बेरूत। लेबनान की दक्षिणी सीमाओं (Hezbollah members) पर इजरायल की ओर से किए गए हमले (Israeli attack) में सोमवार को हिजबुल्लाह के दो सदस्य (Hezbollah members) मारे गए और दो नागरिक घायल हो गए। लेबनान के सैन्य सूत्रों (Lebanese military sources) ने यह जानकारी दी। नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के आठ कस्बों और गांवों पर 14 हवाई हमले (airstrikes) किए और तीन घरों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 15 कस्बों और गांवों पर इजरायल की ओर से लगभग 100 गोले भी दागे गए, जिससे आठ मकान नष्ट हो गए और 25 अन्य को नुकसान पहुँचाया। इस बीच, लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने अल-समाका, अल-मोटेला और ज़ारिट बैरक सहित कई इजरायली ठिकानों पर हमला किया।
उल्लेखनीय है कि हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर हमास के हमलों का समर्थन करने के बाद गत आठ अक्टूबर से लेबनानी-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ गया है। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिजबुल्लाह और इज़रायल के बीच टकराव में लेबनानी पक्ष के 239 लोग मारे गए हैं, जिनमें 173 हिजबुल्लाह सदस्य और 39 नागरिक शामिल हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 30 , 2024, 10:30 AM