Plane Crashed In Brazil: ब्राजील में विमान दुर्घटना में सात लोगों की मौत

Mon, Jan 29 , 2024, 11:57 AM

Source : Uni India

साओ पाउलो। दक्षिण-पूर्वी ब्राजील (south-eastern Brazil) में मिनस गेरैस राज्य के ग्रामीण इलाके इतापेवा में रविवार को एकल इंजन वाले छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त (plane crashed) होने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय अग्निशमन विभाग (provincial fire department) ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने ब्राजील के ग्लोबो न्यूज नेटवर्क (Globo news network) को बताया कि जमीन पर गिरने से पहले विमान में हवा में ही विस्फोट हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक विमान ने साओ पाउलो के कैंपिनास से उड़ान भरी थी और पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे मध्य हवा में टूट गया और खनन शहर इतापेवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अग्निशमन विभाग ने पहले घोषणा की थी कि तीन शव मिले हैं, लेकिन एक अद्यतन बयान में कहा गया कि अग्निशामकों को विमान में सात मृत पीड़ित मिले।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups