israeli siege : गाजा में अस्पताल की इजरायली घेराबंदी में 150 फिलिस्तीनी मारे गए

Sun, Jan 28 , 2024, 10:39 AM

Source : Uni India

गाजा, 28 जनवरी (वार्ता)। इजरायल (Israel) की ओर से की गयी गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस में नासिर अस्पताल (Nasir Hospital) की घेराबंदी के दौरान 150 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा (Ashraf Al-Kedra) ने शनिवार को कहा, "मृतकों को अस्पताल के प्रांगण में दफनाने के लिए मजबूर किया गया।" उन्होंने कहा, "नासिर अस्पताल के मुर्दाघर में अभी भी 30 अज्ञात शव हैं।" उन्होंने कहा, "नासिर अस्पताल रक्त इकाइयों की गंभीर और खतरनाक कमी का सामना कर रहा है और कई एनेस्थीसिया दवाएं खत्म हो गई हैं।"
श्री अल-केदरा ने कहा कि ईंधन की कमी के कारण अस्पताल में जनरेटर चार दिनों के भीतर बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही छर्रे और इजरायली ड्रोन (israeli drone) हमले के कारण पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसके कारण कई इमारतों में पानी का रिसाव हुआ है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इज़रायल जानबूझकर अपनी घेराबंदी के दौरान खान यूनिस में नासिर अस्पताल और होप अस्पताल क्षति पहुंचाता है, उन्हें निशाना बनाता है और एम्बुलेंस की आवाजाही को रोकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups