सोल , 28 जनवरी (वार्ता)। उत्तर कोरिया (North Korea) ने अपने पूर्वी तट से कई क्रूज मिसाइलें (missiles) दागी हैं। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने द. कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार प्रक्षेपण शिनपो पोर्ट से सुबह लगभग आठ बजे (अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार शनिवार रात 11 बजे) हुआ। एजेंसी ने चल रहे विश्लेषण का हवाला देते हुए कोई और विवरण नहीं दिया है। जेसीएस ने एक संदेश में संवाददाताओं से कहा, "अपनी निगरानी और सतर्कता को मजबूत करते हुए, हमारी सेना उ. कोरिया के उकसावे के अतिरिक्त संकेतों पर नजर रखने के लिए अमेरिका के साथ निकटता से समन्वय कर रही है।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 28 , 2024, 10:05 AM