यमन में फिलिस्तीन के प्रति समर्थन जताते हुए किए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

Sat, Jan 27 , 2024, 12:19 PM

Source : Uni India

सना. हाउती समूह (Houthi group) का समर्थन करने वाले हजारों यमन के नागिरकों (Yemeni citizens) ने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए शुक्रवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन (massive protests) किये हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाउती के वरिष्ठ अधिकारियों पर अमेरिका और ब्रिटेन (US and Britain) द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को खारिज कर दिया और उत्तरी यमन पर हवाई हमलों (air strikes) की कड़े शब्दों में निंदा की है।
यमन के प्रदर्शनकारियों ने हाथों में फिलिस्तीन और यमन के झंडे (flags of Palestine and Yemen) लहराए और हाउती नेताओं की फोटो लगी हुए तख्तियों को पकड़कर कर अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ जोरशोर से नारे लगाए। एक प्रदर्शनकारी हातेम अल-महाकरी ने कहा कि हम सभी गाजा में उत्पीड़ित लोगों के साथ खड़े है और उनकी पीड़ा को साझा करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। प्रदर्शनकारी ने कहा, “हमारी भागीदारी फिलिस्तीनी मुद्दे और गाजा में हमारे भाइयों पर हमारी दृढ़ स्थिति को निश्चित तौर पर दर्शाती है।”
इससे पहले शुक्रवार को हाउती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया ने एक बयान में कहा कि उनके नौसैनिक बलों ने अदन की खाड़ी में एक ब्रिटिश तेल टैंकर मार्लिन लुआंडा पर कई मिसाइलें दागीं। तेल टैकर पर मिसाइल हमले के बाद उसमें आग लग गई।
अमेरिका ने गत 17 जनवरी को हाउती समूह को ‘विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी घोषित करने’ के रूप में फिर से नामित किया। अमेरिका के इस कदम को हाउती समूह ने राजनीति से प्रेरित बताकर इसे खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल-हमास के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से हाउती विद्रोहियों ने लाल सागर में अपने हमले तेज कर दिए हैं और गाजा पर इजराइली हमलों और घेराबंदी को जल्द से जल्द समाप्त करने की मांग की है। हाउती विद्रोहियों ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन की सरकार का तख्ता पलट करने के बाद से राजधानी सना और रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह सहित उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से को अपने नियंत्रण में कर लिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups