Taiwan: ताइवान के प्रमुख समूह होंग हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष यंग लियू को गुरुवार को भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माता होने के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी सुविधाएं भी प्रदान करती है।
फॉक्सकॉन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, लियू एक मान्यता प्राप्त उद्यमी और प्रमोटर हैं। उनके पास उद्योग में चार दशकों का अनुभव है। उन्होंने तीन कंपनियां स्थापित की हैं.
1988 में यंग माइक्रोसिस्टम्स नामक एक कंप्यूटर मदरबोर्ड कंपनी की स्थापना की। 1995 में, उन्होंने नॉर्थब्रिज और साउथब्रिज आईसी डिज़ाइन कंपनी बनाई। जो पीसी चिपसेट पर आधारित है। इसके अलावा, उन्होंने 1997 में आईटीई टेक और एक एडीएलएस आईसी डिजाइन कंपनी आईटीएक्स की स्थापना की।
लियू ने 1986 में दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में एमएस की डिग्री और 1978 में ताइवान के नेशनल चियाओ तुंग विश्वविद्यालय (National Chiao Tung University) से इलेक्ट्रोफिजिक्स में बीएस की डिग्री प्राप्त की। कोविड महामारी के बाद फॉक्सकॉन ने चीन से अपने निवेश का विकेंद्रीकरण किया और भारत में तेजी से अपना निवेश बढ़ाया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 26 , 2024, 11:55 AM