कुवैत सिटी। कुवैत की राज्य सुरक्षा एजेंसी (Kuwait's State Security Agency) ने अरब राष्ट्रीयता (Arab nationality) के उन तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिन पर एक आतंकवादी संगठन (terrorist organization) के साथ मिलकर शिया पूजा स्थल पर हमला करने का आरोप है। कुवैती समाचार एजेंसी केयूएनए ने गुरुवार को देश के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से खबर दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की सुरक्षा एजेंसी ने निगरानी और सुरक्षा युक्तियों पर कार्रवाई करते हुये संदिग्धों को हिरासत में लिया है। केयूएनए की रिपोर्ट के अनुसार इस कार्रवाई के चलते आतंकी सेल द्वारा हमला शुरू करने का प्रयास विफल कर दिया गया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि संदिग्धों को उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कुवैती पब्लिक प्रॉसिक्यूशन को सौंप दिया गया है। कुवैत की राजधानी कुवैत शहर में 2015 में एक शिया पूजा स्थल पर शुक्रवार की प्रार्थना के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया, जिसमें 27 लोग मारे गए और 227 अन्य घायल हो गए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 26 , 2024, 10:59 AM