संयुक्त राष्ट्र। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) ने बुधवार को कहा कि पकड़े गए यूक्रेनी सैनिकों (Ukrainian soldiers) को ले जा रहे रूसी विमान (Russian plane) को गिराए जाने के बाद रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) की आपात बैठक बुलाई है।
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UN headquarters) में संवाददाता सम्मेलन में श्री लावरोव ने कहा कि मॉस्को ने न्यूयॉर्क समय के अनुसार अपराह्न तीन बजे बैठक बुलाने का अनुरोध किया है , लेकिन जाहिर है कि बैठक तदनुसार निर्धारित नहीं की गई है।
श्री लावरोव ने कहा कि एक रूसी आईएल-76 परिवहन विमान को मार गिराया गया, जिसमे तीन रूसी अधिकारियों और छह चालक दल के सदस्यों सहित 65 पकड़े गए यूक्रेनी सैन्य सैनिक सवार थे। विमान में सवार सभी लोग यूक्रेन के आतंकवादी हमले की वजह से मारे गए।
श्री लावरोव ने कहा कि यूक्रेन द्वारा खार्किव क्षेत्र से लॉन्च की गई एक वायु रक्षा मिसाइल ने बेलगोरोड क्षेत्र में विमान को गिरा दिया। रूस और यूक्रेन के बीच सहमति बनने के बाद ‘आईएल-76’ पकड़े गए 65 यूक्रेनी सैनिकों को युद्ध बंदी की अदला-बदली के लिए मॉस्को से बेलगोरोड ले जा रहा था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 25 , 2024, 12:53 PM