कीव/ मॉस्को 24 जनवरी (वार्ता)। रूस के सैन्य परिवहन विमान इल्यूशिन-76 (aircraft Ilyushin-76) के यूक्रेन की सीमा से सटे दक्षिणी बेलगोरोद क्षेत्र में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के छह सदस्यों सहित 74 लोगों की मौत हो गयी।
रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार एक रूसी सैन्य परिवहन विमान बेलगोरोद के सीमावर्ती क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया , जिसमें 65 यूक्रेन के युद्ध बंदी सवार थे।
गार्जियन के पजोट्र सॉयर ने मॉस्को से कहा कि 65 यूक्रेन के युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
मंत्रालय ने कहा कि विमान में 65 यूक्रेन के युद्ध बंदी सवार थे, जिनकी अदला-बदली की जानी थी। मंत्रालय ने कहा कि इल्युशिन आईएल-76 परिवहन विमान पर चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे।
बेलगोरोद के क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि जहाज पर सवार सभी 74 लोगों की मौत हो गयी। यूक्रेन ने हालांकि इस दुर्घटना के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
यूक्रेन्स्काया प्रावदा अखबार ने सूत्रों का हवाला देते हुये पहले यह कहा था कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने विमान को मार गिराया, लेकिन बाद में उसने रिपोर्ट वापस ले ली।
सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में दिखाई दे रहा है, जब एक बड़ा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसके बाद एक विशाल आग के गोले के साथ ही विस्फोट हुआ। फुटेज में अन्य तस्वीरों में मलबे को बर्फीले इलाके में बिखरा हुआ दिखाया गया है।
सोवियत द्वारा डिज़ाइन किया गया इल्यूशिन इल-76 एक सैन्य परिवहन विमान है जिसे सैनिकों, कार्गो, सैन्य उपकरणों और हथियारों को लाने ले जाने के लिये उपयोग में लाया जाता है।
ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने कहा कि विमान को यूक्रेन ने ‘मार गिराया’ था और उन्होंने इसके लिये पश्चिमी मिसाइलों को दागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “यूक्रेन ने अपने ही सैनिकों को मारा है। वोलोडिन ने संसद के पूर्ण सत्र के दौरान सांसदों
से कहा। हमारे पायलट जो एक मानवीय मिशन को अंजाम दे रहे थे, उनको गोली मार दी गयी।”
रूस की संसद के वरिष्ठ सांसद और सेवानिवृत्त जनरल आंद्रेई कार्तपोलोव ने संसदीय सत्र के दौरान कहा कि विमान पर तीन मिसाइलों दागी गयी थी, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने अपनी जानकारी का स्रोत नहीं बताया। श्री कार्तपालोव ने कहा कि जांच से पता चलेगा कि मिसाइलें पश्चिमी की ओर से दागी जाने वाली पैट्रियट्स या आइरिस-टी थीं।
सेवानिवृत्त जनरल कार्तपालोव ने दावा किया कि विमान के दुर्घटना से पहले रूस और यूक्रेन को आज 192-192 कैदियों की अदला-बदली करनी थी। उन्होंने कहा कि इस महीने दोनों देशों ने युद्ध की शुरुआत के बाद से कैदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली की घोषणा की थी। जिसमें संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता में हुये समझौते में दोनों पक्षों से 200 से अधिक सैनिकों की अदला-बदली होनी थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 24 , 2024, 04:33 AM