बीजिंग। मध्य चीन के हेनान प्रांत (central China's Henan province) में पिछले हफ्ते विद्यालय के छात्रावास (school dormitory) में आग लगने की घटना को लेकर सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में 13 छात्रों की मौत (13 students died) हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया था। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस घटना को लेकर सात कर्मचारियों को हिरासत में रखा गया है। उन्होंने बताया कि फैंगचेंग काउंटी के स्कूल (school in Fangcheng County) में घटित हुयी घटना के कारण और प्रकृति की व्यापक जांच चल रही है।
इस बीच, एक जवाबदेही जांच शुरू कर दी गई है। काउंटी सरकार (county government) के एक बयान के अनुसार, जिन लोगों की लापरवाही के कारण आग लगी थी, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। बयान के मुताबिक, 'जांच के निष्कर्षों का उचित समय पर खुलासा किया जाएगा।' आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार, 19 जनवरी की रात को आग लगने के बाद राहत एवं बचाव कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए एक कार्य दल को हेनान भेजा गया था।
आपको बतादें कि आधिकारिक चीन समाचार एजेंसी ने इस घटना की जानकारी दी थी। एजेंसी के अनुसार, हेनान के यानशानपु गांव में यिंगकाई स्कूल में आग लगने की सूचना स्थानीय फायर डिपार्टमेंट को रात करीब 11 बजे मिली। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल बताया जा रहा है। रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रात 11:38 बजे तक कड़ी मक्कशत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 24 , 2024, 10:58 AM