Six People Drowned: यात्री नाव पलटने से छह लोग डूबे, दो लापता

Tue, Jan 23 , 2024, 10:27 AM

Source : Uni India

साओ पाउलो। ब्राजील के तट (coast of Brazil) पर एक यात्री नाव के पलट जाने (passenger boat capsized) से छह लोग डूब गए और छह अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना रविवार रात मध्य बाहिया राज्य की राजधानी साल्वाडोर के महानगरीय क्षेत्र (metropolitan area of Salvador) के पास ऑल सेंट्स की खाड़ी में हुई। ग्लोबोन्यूज़ नेटवर्क (Globonews network) के अनुसार अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो लोग लापता हैं। मरने वालों में एक सात साल का लड़का और एक सत्रह साल का किशोर शामिल हैं। नौसेना के एक प्रवक्ता के अनुसार अधिकारियों ने यह निर्धारित करने के लिए एक जांच शुरू की कि क्या नाव पर लड़ाई के कारण वह पलट गयी क्योंकि यह लोगों को दो किलोमीटर दूर एक पार्टी में ले जा रहा थी और क्या जहाज यात्रियों के परिवहन के लिए व्यावसायिक उपयोग के लिए अधिकृत था। दुर्घटना के समय जहाज पर मौजूद यात्रियों की सटीक संख्या अज्ञात है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups