Fire In Chinese School : चीन के स्कूल में आग लगने से 13 की मौत, स्कूल का मालिक गिरफ्तार

Sat, Jan 20 , 2024, 02:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बीजिंग। मध्य चीन के हेनान प्रांत (central China's Henan province) में एक स्कूल के छात्रावास में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
मीडिया रिपोर्टों (media reports) के मुताबिक यह घटना यानशानपु गांव (Yanshanpu village) के यिंगकाई स्कूल में शुक्रवार देर रात हुयी। इसमें 13 लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया (admitted to the hospital) गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मृतकों में कितने बच्चे शामिल हैं।
सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। इसी बीच स्कूल के मालिक को हिरासत में लिया गया है। बीजिंग यूथ डेली के अनुसार, यिंगकाई स्कूल प्राइमरी क्लास के बच्चों का बॉर्डिंग है। इससे अटैच एक किंडरगार्टन भी है। 
घटना की सूचना मिलते ही बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और रात करीब 11:38 बजे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्कूल से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैला आक्रोश
घटना के बाद लोगों ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. लोगों ने किसी भी सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार आरोपियों को दंडित करने का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक एक व्यक्ति ने वीबो पर लिखा कि यह बहुत भयावय है, 13 परिवारों के 13 बच्चे, सभी एक ही पल में चले गए। अगर कोई कड़ी सजा नहीं होगी, तो उन बच्चों की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups