उ. कोरिया के साइबर खतरों के खिलाफ सहयोग बढ़ाएंगे द. कोरिया, अमेरिका

Sat, Jan 20 , 2024, 11:36 AM

Source : Uni India

सोल। दक्षिण कोरिया (South Korea) और अमेरिका ने उत्तर कोरिया (North Korea) के साइबर खतरों (cyber threats) के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर सहमति जतायी है। योनहाप समाचार एजेंसी ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोरिया गणराज्य और अमेरिका ने शुक्रवार को कार्य स्तर की साइबर नीति (cyber policy) बैठक की।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल (North Korea's nuclear and missile) कार्यक्रम दक्षिण कोरिया और अमेरिका के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा करते हैं और साथ ही वैश्विक शांति के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। दोनों देश साइबर अपराध जांच के लिए समन्वय बढ़ाने, सूचना साझाकरण का विस्तार करने और हैकिंग विरोधी प्रयासों और प्रौद्योगिकी सहयोग में परस्पर आदान-प्रदान पर सहमत हुए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups