G20 के डिनर में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को न्योता नहीं, राहुल गांधी बोले- देख लीजिए विपक्ष की वैल्यू

Fri, Sep 08 , 2023, 02:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) इन दिनों यूरोप दौरे (Europe tour) पर हैं. इस बीच भारत में जी20 शिखर (g20 summit) सम्मेलन होने जा रहा है. बेल्जियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने कहा कि जी20 बहुत जरूरी है और भारत इसका सम्मेलन आयोजित कर रहा है, यह बहुत अच्छी बात है. इस दौरान राहुल ने जी-20 डिनर में विपक्षी नेताओं को न्योता देने के मुद्दे पर भी जवाब दिया.

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) को डिनर की दावत नहीं दी गई है. इसपर राहुल गांधी ने कहा कि अगर उन्होंने विपक्ष के नेता को नहीं बुलाया है तो इससे दिखता है कि उन्हें एलओपी की कितनी परवाह है. आखिर वे ऐसा क्यों करते हैं? उन्हें ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ती है? ऐसा करने से पहले वे क्या सोचते होंगे? इसका मतलब है कि वे (सरकार) भारत की 60 फीसदी आबादी के नेताओं को वैल्यू नहीं देते.

राहुल गांधी सेसवाल किया गया कि इस समय जब भारत में G 20 समिट चल रहा है और ज्यादातर यूरोपियन लीडर भारत में हैं, उनकी पीएम और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात होगी, क्या आपको लगता है कि हिंदू नेशनलिज्म को फ्रीपास दे रहे हैं. इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि G 20 एक महत्वपूर्ण चर्चा है. ये अच्छी बात है कि इंडिया ये समिट होस्ट कर रहा है. निश्चित तौर पर इंडिया में कुछ मुद्दे हैं जो हमने उठाए हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये कहना कि वो फ्रीपास दे रहे हैं ये सही नहीं है.

वहीं,रूस यूक्रेन युद्ध पर एक सवाल के जवाब में राहुल ने केंद्र सरकार के स्टैंड पर सहमति जताई. उन्होंने कहा कि हमारी रूस के साथ हमारे संबंध हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस मुद्दे पर विपक्ष की राय सरकार से अलग है.’

कश्मीर में होनी चाहिए शांति, राहुल बोले- मुझे किया गया ट्रैक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि शांति होनी चाहिए. उन्होंने कथित रूप से देश में बढ़ रही हिंसा पर बात की. कहा कि सिर्फ अल्पसंख्यक ही नहीं दलित, आदिवासियों पर भी हमले हो रहे हैं. राहुल गांधी ने एक बार संस्थाओं और लोकतंत्र पर कथित हमले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन संस्थानों का इस्तेमाल किया जा रहा है वह बहुत ही गंभीर है. विपक्षी नेताओं की फोन टेपिंग मामले पर भी उन्होंने बात की और कहा कि इसपर ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन ‘हां मुझे ट्रैक किया गया था.’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा चीन मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि चीन ने उत्पादन के क्षेत्र में बड़ा काम किया है. बकौल राहुल भारत की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं दिखती. राहुल ने कहा कि चीन ने बिना राजनीतिक स्वतंत्रता के लोगों को समृद्ध कर दिया.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups