World Cup 2023: सौरव गांगुली ने WC 2023 के लिए चुने 15 खिलाड़ी, संजू सैमसन समेत 3 खिलाड़ियों को किया बाहर

Sat, Aug 26 , 2023, 12:01 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Sourav Ganguly : एशिया कप (Asia Cup) के लिए टीम इंडिया (Asia Cup) का ऐलान हो गया है. इस साल सेलेक्टर्स ने चौंकाने वाले फैसले लिए है. शिखर धवन, युजवेंद्र चहल (Shikhar Dhawan, Yuzvendra Chahal) जैसे दिग्गज को टीम में मौका नहीं मिला है. वर्ल्ड कप 2023 (world cup 2023) की शुरूआत 5 अक्टूबर से होने वाली है. -
एशिया कप में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को इस टूर्नामेंट में मौका मिल सकता है. वर्ल्ड कप से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (cricketer Sourav Ganguly) ने विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ी चुने हैं. सौरव गांगुली ने कहा कि टीम में स्पेशलिस्ट के तौर पर कुलदीप यादव रह सकते हैं. अगर ज्यादा जरुरत पड़ी तो टीम में युजवेंद्र चहल को शामिल किया जा सकता है. गांगुली ने यह भी कहा कि जरुरत पर मध्यक्रम में तिलक वर्मा को जगह दी जा सकती है. 
सौरव गांगुली ने इन खिलाड़ियों को दी अपनी टीम में जगह.- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर। 
भारत को वर्ल्ड कप से पहले 2 वॉर्म अप मैचों में हिस्सा लेना है. पहला मैच 30 सितंबर को भारत बनाम इंग्लैंड गुवाहाटी मे खेला जाना है. दूसरा 3 अक्टूबर को भारत बनाम नीदरलैंड्स तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. इंग्लैंड की टीम से भारत को सावधान रहने की जरुरत होगी.
बता दें कि वर्ल्ड कप के सभी मैच भारत में ही खेले जाने हैं. 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है. टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाना है. इसका मतलब यह है कि हर टीम बची हुई 9 टीमों के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप का मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups