कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले (West Bengal's Nadia district) के नकाशीपारा (Nakashipara) में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जहां पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित करीब 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। सभी घायल कथित तौर पर कांग्रेस (Congress) से जुड़े थे, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप है कि घटना को तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) से जुड़े लोगों ने अंजाम दिया है, हालांकि सत्ताधारी पार्टी ने इसे सिरे से नकार दिया है।
पंचायत चुनाव की रंजिश का असर
स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि 15 घायलों में से पांच की हालत बेहद गंभीर है। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि यह गोलीबारी हाल ही में हुए पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में सामने आई राजनीतिक दुश्मनी का नतीजा थी। स्थानीय अपर पुलिस अधीक्षक कृष्णु रॉय ने बताया कि इलाके में दो गुटों के लोगों के बीच झड़प हुई। उन्होंने कहा, 'घटनास्थल पर पुलिस दल तैनात किया गया है और मामले की जांच चल रही है।'
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का टीएमसी पर आरोप
नदिया के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असीम साहा ने आरोप लगाया कि जिनके घरों पर हमला हुआ, वे हाल तक तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे। साहा ने कहा, 'इस बदलाव ने सत्तारूढ़ पार्टी नेतृत्व के बीच नाराजगी पैदा कर दी, जिसका नतीजा सोमवार देर रात गोलीबारी थी। बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। गोलीबारी खत्म होने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बदमाश वहां से भाग निकले थे।'
टीएमसी ने खारिज किए आरोप
तृणमूल कांग्रेस के नदिया जिले के चेयरमैन नशीरुद्दीन अहमद ने घटना के पीछे अपनी पार्टी के समर्थकों का हाथ होने से इनकार किया। उन्होंने दावा किया, 'यह एक स्थानीय मुद्दे पर दो समूहों के बीच प्रतिद्वंद्विता का नतीजा था। हम इस मामले में किसी भी तरह से शामिल नहीं हैं।'



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 15 , 2023, 02:20 AM