Maruti Profit: मारुति ने रचा इतिहास, बंपर बिक्री के बाद 2485 करोड़ का जोरदार मुनाफा

Mon, Jul 31 , 2023, 05:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने सिर्फ सेल्स ही नहीं प्रॉफिट कमाने के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया है. मारुति सुजुकी का नेट प्रॉफिट अप्रैल-जून तिमाही में 2,485 करोड़ रुपये रहा है, जो कंपनी का अब तक का सबसे अधिक प्रॉफिट है. इतना ही नहीं अगर पिछले साल के मुकाबले देखा जाए तो कंपनी का ये प्रॉफिट लगभग दोगुना से ज्यादा बढ़ा है.
पिछले साल अप्रैल-जून में मारुति का प्रॉफिट महज 1,012.08 करोड़ रुपये था. इस हिसाब से मारुति सुजुकी इंडिया के मुनाफे में 145 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 22 प्रतिशत बढ़ी है. ये 32,327 करोड़ रुपये रही है जो पिछले साल समान अवधि में 26,499 करोड़ रुपये थी.

गाड़ियों की सेल में बनाया रिकॉर्ड
मारुति सुजुकी का प्रॉफिट बढ़ने की बड़ी वजह ज्यादा संख्या में गाड़ियों का बिकना, कॉस्ट कटौती के प्रयास और नॉन-ऑपरेटिंग इनकम का बढ़ना है. कंपनी ने कारों की सेल के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है. सिर्फ तीन महीने में कंपनी ने 4,98,030 गाड़ियों की सेल की है. ये वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में हुई सेल से 6.4 प्रतिशत अधिक है. घरेलू मार्केट में कंपनी की सेल 9 प्रतिशत बढ़कर 4,34,812 कार रही है, जबकि एक्सपोर्ट 9 प्रतिशत ही कम हुआ है. ये महज 63,218 यूनिट रहा है.

वैगन-आर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
मारुति सुजुकी इंडिया की वैगन-आर (Wagon R) कंपनी ही नहीं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. छह लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली इस कार की जून भर में 17,481 यूनिट बेची गई हैं. मई के महीने में इसकी 16,258 यूनिट और अप्रैल में 20,879 यूनिट की सेल हुई है.

सुजुकी से खरीदेगी गुजरात का प्लांट
मारुति सुजुकी की प्लानिंग 2030-31 तक हर साल 40 लाख कारों के प्रोडक्शन की है. इसके लिए कंपनी अपनी मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी (manufacturing capacity) बढ़ाने जा रही है. कंपनी के बोर्ड ने गुजरात के साणंद में बने सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड प्लांट के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग को बंद करने का फैसला किया है. वहीं कंपनी अब इस प्लांट के 100 प्रतिशत शेयर खरीदने के ऑप्शन तलाश रही है, जो अभी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के पास हैं.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups