श्रेयस अय्यर नहीं तो नंबर-4 पर कौन खेलेगा? सूर्यकुमार हो चुके हैं फेल, 2 अन्य बड़े खिलाड़ी भी हैं चोटिल

Fri, Jun 30 , 2023, 10:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Shreyas Iyer: वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) अक्टूबर-नवंबर में होना है. उससे पहले टीम इंडिया (Team India) को सिर्फ 12 ही वनडे के मुकाबले खेलने हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता जरूर बढ़ा दी होगी. पिछले वर्ल्ड कप (World Cup) के बाद से नंबर-4 पर उन्हें ही सबसे अधिक मौके दिए गए हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस नंबर पर बुरी तरह फेल रहे हैं. श्रेयस अय्यर ने पिछले 4 साल में नंबर-4 पर टीम इंडिया की ओर से सबसे अधिक वनडे खेलने के अलावा सबसे अधिक रन भी बनाए हैं. ऐसे में मिडिल ऑर्डर का दारोमदार उन पर है. लेकिन वे बैक की चोट से परेशान हैं. सर्जरी कराने के बाद भी उनके वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर संशय है. ऐसे में अय्यर की जगह किसे नंबर-4 पर मौका दिया जाए, यह सेलेक्टर्स के लिए बड़ी चिंता हो सकती है. पिछले वर्ल्ड कप के बाद से इस नंबर पर अब तक 8 खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है. पिछले वर्ल्ड कप के बाद बाद से नंबर-4 के रिकॉर्ड को देखें, तो श्रेयस अय्यर यहां सबसे अधिक 22 वनडे पर में उतरे. 2 शतक और 5 अर्धशतक के सहारे 805 रन बनाए. औसत 47 का तो स्ट्राइक रेट 101 का रहा. इस दौरान उन्होंने नाबाद 113 रन की बड़ी पारी भी खेली. नंबर-4 पर जुलाई 2019 के बाद ऋषभ पंत और केएल राहुल भी शतक ठोक चुके हैं, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी भी अभी चोटिल हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव इस नंबर पर बुरी तरह फेल रहे हैं.2019 वनडे वर्ल्ड के बाद से सूर्यकुमार यादव को वनडे में नंबर-4 पर 6 मैचों में मौका दिया गया है. इस दौरान वे फेल रहे हैं. सूर्या ने 5 पारियों में 6 की औसत से 30 रन बनाए हैं. 2 बार तो वे खाता तक नहीं खोल सके. राहुल ने नंबर-4 पर 4 मैच की 3 पारियों में 63 की औसत से 189 रन बनाए हैं. एक शतक लगाया है. 108 रन उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है.
ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को देखें, तो उन्होंने नंबर-4 पर पिछले 4 साल में 11 मैच की 11 पारियों में 36 की औसत से 360 रन बनाए हैं. एक शतक और 2 अर्धशतक ठोका है. नाबाद 125 रन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. लेकिन एक्सीडेंट के चलते वे लंबे समय के लिए बाहर हो गए है. पिछले साल के अंत में उनका भयानक कार एक्सीडेंट हुआ थे. पंत इसे अपना दूसरा जन्म तक मानते हैं. उनका भी वर्ल्ड कप में उतरना बेहद मुश्किल है. 
पिछले 4 साल में नंबर-4 पर अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखें, तो ईशान किशन ने 6 पारियों में 106, मनीष पांडे ने 3 पारियों में 74, विराट कोहली ने एक पारी में 16 तो वॉशिंगटन सुंदर ने एक पारी में 11 रन बनाए. हार्दिक पंड्या को नंबर-4 पर आजमाया जा सकता है. वे आईपीएल में खुद को इस नंबर पर साबित भी कर चुके हैं. वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को 12 ही वनडे के मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में सेलेक्टर्स के पास किसी खिलाड़ियों को अधिक मौका देने का वक्त भी नहीं है. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups