पटना: बिहार के भागलपुर में पंचायत का शर्मशार करने वाला चेहरा सामने आया है. यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की (Minor girl) से रेप (rape) हुआ इसके बाद पंचायत ने बच्ची के इज्जत की कीमत लगा दी. बताया जा रहा है कि 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के एक युवक ने एक महीने तक दुष्कर्म किया. इस बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई तब यह बात सामने आ गई. मामला पंचायत में पहुंचा तो मुखिया सरपंच ने लड़की के पिता से कहा कि एक लाख रुपए लो और बेटी का अबॉर्शन (abortion) करा लो और मामले को रफा दफा करो. पीड़िता के पिता ने पंचों की बात नहीं मानी और न्याय के लिए थाने पहुंच गया.
आरोपी लड़की के पिता के साथ मजदूरी करता था. उसका पीड़िता के घर आना जाना था. इस दौरान वह उसे बहला फुसला के अपने जाल में फंसा लेता है और फिर उसके साथ एक महीने तक दुष्कर्म करते रहा.
‘पेट दर्द होने बाद पता चला लड़की प्रेग्नेंट है’
दरअसल पिछले दिनों लड़की के पेट में लगातार दर्द हो रहा था. इसके बाद घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उसकी बच्ची 6 महीने की प्रेग्नेंट (Pregnant) है. यह सुनकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. तब पीड़िता ने सारी बात बताई. इसके बाद पीड़िता के पिता ने मुखिया और सरपंच के पास न्याय की गुहार लगाई.
पंचायत ने पीड़िता के पिता से कहा कि वह एक लाख रुपए लेकर अपनी बेटी की गर्भपात करा दे. पीड़िता के पिता को यह न्याय नहीं लगा और वह थाने पहुंच गया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
टेंट लगाने का काम करता है आरोपी
मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक टेंट बांधने का काम करता है. वह मजदूरी और पढ़ाई भी करता है. पिता के साथ वह मजदूरी करता था. इस लिए उसका उसके घर पर आना जाना था. वह उससे प्यार करने और शादी की बात कहकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और जब प्रेग्नेंट हो गई तो शादी से मना कर दिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत परव मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़िता ने कहा है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ आरोपी ने कई बार रेप किया.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 09 , 2023, 06:50 AM