मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party-NCP) के MLA जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने मंगलवार को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The kerala Story) के निर्माता पर निशाना साधा है. आव्हाण ने तो यहां तक कहा कि निर्माता को सरेआम फांसी दे देनी जाहिए. एनसीपी नेता ने कहा कि ‘केरल स्टोरी के नाम पर एक राज्य और उसकी महिलाओं को बदनाम किया गया. तीन के आधिकारिक आंकड़े को बढ़ा-चढ़ाकर 32,000 के रूप में दिखाया गया. इस काल्पनिक फिल्म को बनाने वाले को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए.’
आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (terrorist group Islamic State) के लड़कियों की भर्ती के तरीको को दिखाने वाली सुदीप्तो सेन के निर्देशित में बनी फिल्म ने देश भर में बड़े पैमाने पर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. फिल्म को बीजेपी शासित राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी का समर्थन मिला है. जिन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य कर्नाटक के बेल्लारी में एक रैली में फिल्म का उल्लेख करते हुए कहा था कि इसने समाज में आतंकवाद के नतीजों को उजागर किया है.
पीएम मोदी ने कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी एक समाज में आतंकवाद के नतीजों को उजागर करने की कोशिश कर रही है. खासकर केरल जैसे राज्य में जो मेहनती, प्रतिभाशाली और बौद्धिक लोगों की खूबसूरत भूमि है. कांग्रेस पार्टी अब फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और आतंकवादी तत्वों का समर्थन करने की कोशिश कर रही है.’ दूसरी ओर बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेंगलुरू में एक विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म देखी थी. हालांकि, पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में ‘नफरत और हिंसा से बचने’ के लिए फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे राज्य में टीएमसी-बीजेपी की लड़ाई तेज हो गई है.
वहीं सुप्रीम कोर्ट 15 मई को केरल हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. 5 मई को हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 09 , 2023, 03:13 AM