लेने से तुरंत मिलेगा फायदा
Mango Kernels Or Gutli Benefits: आपको जानकर हैरानी होगी कि आम की तरह इसकी गुठली (its kernels) भी शक्तिशाली है और इसमें भी वो सभी जरूरी पोषक तत्व और गुण (nutrients and properties) पाए जाते हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। आयुर्वेद डॉक्टर मिहिर खत्री के अनुसार, आयुर्वेद में आम की गुठली को एक बढ़िया औषधि माना गया है, जो डायरिया, पेट के कीड़े, वाइट डिस्चार्ज, बवासीर (white discharge, piles) जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज और रोकथाम करने में सहायक है। अगली बार जब आप आम की गुठली फेंकने से पहले आपको नीचे बताये इसके फायदे जानने चाहिए।
डायरिया का आयुर्वेदिक इलाज है आम की गुठली
डॉक्टर ने बताया कि आम की गुठली एक चमत्कारिक जड़ी बूटी की तरह काम करती है। अगर आप डायरिया से पीड़ित हैं, तो यह आपके लिए दवाई का काम करती है। डायरिया से निपटने के लिए आपको एक-एक चम्मच आम की गुठली का पाउडर लेने से तुरंत आराम मिल सकता है।
वाइट डिस्चार्ज का इलाज
अगर आप वाइट डिस्चार्ज यानी सफेद पानी की समस्या से जूझ रही हैं, तो आपको आम की गुठली का पाउडर लेना चाहिए। दो हफ्ते तक एक-एक चम्मच पाउडर लेने से आपको इस समस्या को खत्म करने में मदद मिल सकती है।
खूनी बवासीर का रामबाण इलाज
बवासीर में खून आना आम बात है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। आम की गुठली का पाउडर बवासीर का सबसे बढ़िया आयुर्वेदिक इलाज है। बवासीर में खून को रोकने के लिए रोजाना एक चम्मच आम की गुठली के पाउडर को पानी के साथ लेना चाहिए।
पेट में कीड़े की देसी दवाई
अगर आपको या आपके बच्चे को पेट में कीड़े होने की शिकायत है, तो आपको सुबह-शाम एक-एक चम्मच आम की गुठली का पाउडर लेना चाहिए। यह दवा से ज्यादा असरदार है।
आम की गुठली का पाउडर कैसे बनाएं?
आम की गुठली का पाउडर कैसे इस्तेमाल करें?



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 03 , 2023, 01:49 AM