रोजाना करें ये काम, सभी पूछेंगे आपकी फिटनेस का राज
Best Exercises To Reduce Arm Fat: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में सभी लोग गर्मी से बचने के लिए स्लीवलेस कपड़े पहनते हैं. लेकिन अगर आप भी स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद करते हैं लेकिन हाथों की चर्बी की वजह से आप अपने मनपसंद कपड़े पहनने में शर्म आती है तो आपको अब शर्माने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम यहां आपको बताएंगे कि आपको किस तरह से हाथों की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि हाथों की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए आपको क्या काम करना चाहिए.
हाथों की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके-
स्किपिंग (Skipping)
हाथों की लटकती चर्बी को टोन करने के लिा स्किपिंग की मदद ले सकते हैं. स्किपिंग करने से इंसान के हाथ गोल-गोल घूमते हैं. जिसकी वजह से हाथों में पसीना आता है और बाहों का फऐट तेजी से घटने लगता है. बता दें यह एक बहुत ही अच्छी तार्डियो एक्सरसाइज है. जिसको रोजाना करने से आप हाथों की लटकती हुए चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं.
पुशअप (Push UP)-
हाथों की चर्बी से परेशान लोगों को पुशअप जरूर करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि पुशअप एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज होती है जो आपकी बाहों को फिट रखने का काम करती है. वैसे तो यह एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल लगता है. लेकिन पुशअप न सिर्फ हाथों की बल्कि पूरी बॉडी की चर्बी को कम करने का काम करता है.
सीजर एक्सरसाइज (Scissor Exercise)
हा पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए सीजर एक्सरसाइज एक अच्छा उपाय है. इस एक्सरसाइज को करते समय व्यक्ति को खड़े होकर अपने दोनों हाथों को स्ट्रेट करके कैंची की तरह एक के ऊपर एक करना होता है. इस एक्सरसाइज को कई बार करन से हाथ में जमा चर्बी कम होती है



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 05 , 2023, 06:01 AM