फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत

Sat, Jul 02 , 2022, 12:56 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

फिरोजाबाद, 2 जुलाई (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन के रौंदने से मोटरसाइकिल (Motorcycle) सवार तीन लोगों की मौत (death of three people) हो गई। मृतक दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एटा चौराहा व प्रतापपुर चौराहा के मध्य ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौत हो गई। मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
पुलिस ने मृतकों के नाम जयकिशन (25) पुत्र गोरेलाल, नमन (23) पुत्र शिवकुमार निवासीगण बांदा और नरेंद्र पुत्र अम्बिका सिंह निवासी प्रतापगढ़ बताए हैं। तीनों ही युवक मोटरसाइकिल द्वारा बांदा नेशनल हाइवे-2 से दिल्ली जा रहे थे।
शिकोहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन (unknown vehicle) के रौंदने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही बाइक सवारों से मिले अभिलेखों के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups