IPLCSK : फेडएक्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने लॉन्च किया नया डिजिटल कैंपेन!

Thu, Apr 02 , 2026, 06:35 PM

Source : Uni India

मुंबई। दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस ट्रांसपोर्टेशन कंपनी फेडरल एक्सप्रेस कॉर्पोरेशन (FedEx) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ मिलकर “फेड एक्स: द मूव इंडिया नीड्स ” (FedEx The Move India Needs) नाम से तीन डिजिटल फिल्मों की एक सीरीज लॉन्च की है। इन फिल्मों में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी, रितुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल नजर आ रहे हैं। फेडएक्स और चेन्नई सुपर किंग्स की यह साझेदारी लगातार दूसरे साल जारी है, जो पिछले साल की सफलता को और आगे बढ़ाती है।

भारत में जहाँ क्रिकेट संस्कृति, व्यापार और समाज को जोड़ने का एक मज़बूत माध्यम है, वहीं यह कैंपेन दिखाता है कि फेडएक्स किस तरह अलग-अलग व्यापारिक ज़रूरतों के लिए 'एंड-टू-एंड' (शुरू से अंत तक) लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करता है। क्रिकेट की दुनिया से तालमेल बिठाते हुए, इस कैंपेन में फेडएक्स को एक “ऑलराउंडर” के रूप में पेश किया गया है-जो ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर और प्रीमियम ई-कॉमर्स जैसे अहम क्षेत्रों में तेज़ी, भरोसे और विशेषज्ञता के साथ काम करता है। चेन्नई सुपर किंग्स खिलाड़ियों के ज़रिए यह दिखाया गया है कि किस तरह भारतीय बिजनेस आसानी से अमेरिका, यूरोप और एशिया के प्रमुख व्यापारिक मार्गों से जुड़ सकते हैं और अपने काम को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

फेडएक्स के मार्केटिंग, कस्टमर एक्सपीरियंस और एयर नेटवर्क के वाइस प्रेसिडेंट, नितिन नवनीत तातिवाला ने कहा, “फेडएक्स को जटिलताओं को संभालने के लिए बनाया गया है, ताकि बिजनेस को इसकी चिंता न करनी पड़े। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हमारी यह निरंतर साझेदारी इसी सोच को दर्शाती है, जहाँ हम शिपिंग की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए एक 'ऑल-राउंड' नजरिया अपनाते हैं। हमारे व्यापक समाधानों के जरिए हम सामान की तेज, स्मार्ट और ज़्यादा भरोसेमंद आवाजाही सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे बिजनेस को हर बाज़ार में फुर्तीला और प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद मिलती है।”

चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर,केएस विश्वनाथन (K.S. Viswanathan) ने कहा, “हम फेडएक्स के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाकर बेहद खुश हैं। ‘द मूव इंडिया नीड्स’ कैंपेन प्रगति और निरंतर आगे बढ़ने की उस भावना को दर्शाता है, जो हमारी टीम और फैंस दोनों के साथ गहराई से जुड़ती है। हम आने वाले सीजन में भी इस सफल साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए उत्साहित हैं।” ये डिजिटल फिल्में सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी की गई हैं, जो देशभर के क्रिकेट प्रेमियों, बिजनेस लीडर्स और उद्यमियों तक पहुँचेंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups