Mahasamund Ropeway Accident: कांग्रेस जांच दल ने बताई गंभीर लापरवाही, तकनीकी खामियों पर उठे सवाल

Wed, Mar 25 , 2026, 09:00 PM

Source : Uni India

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर (Khallari Mata Temple) में हुए रोपवे हादसे को लेकर राजनीतिक हलचल (Political turmoil) अब तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस समिति (PCC) द्वारा बनाए गए छह सदस्यीय जांच दल ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा कर प्रारंभिक जांच में रोपवे संचालन और रखरखाव में गंभीर लापरवाहियों की ओर इशारा किया है। जांच दल ने मौके का निरीक्षण करते हुए रोपवे के तकनीकी और संचालन संबंधी पहलुओं की पड़ताल की। टीम के अनुसार रोपवे में पूरी तरह स्टील केबल के बजाय अंदर नाइलॉन रस्सी का उपयोग किया गया था, जो सुरक्षा मानकों के विपरीत है। दल का कहना है कि यह गुणवत्ता से समझौते का स्पष्ट संकेत है और हादसे का एक प्रमुख कारण हो सकता है। जांच दल का नेतृत्व खल्लारी विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव (Dwarkadhish Yadav) ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे से पहले रोपवे का मेंटेनेंस बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञ की निगरानी के किया गया। साथ ही अपर स्टेशन का मुख्य चक्का भी मानकों के अनुरूप नहीं बदला गया। 

उनके अनुसार अनुभवहीन कर्मचारियों से संचालन कराना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि पिछले कुछ महीनों से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण रोपवे को जनरेटर के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा अनुभवी ऑपरेटरों की जगह कम अनुभव वाले स्थानीय कर्मचारियों को तैनात किया गया और आवश्यक मेंटेनेंस व सुरक्षा जांच प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। जांच दल ने कहा है कि सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही पीसीसी अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। वहीं कांग्रेस ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा घायलों के लिए नि:शुल्क उपचार की मांग सरकार से की है। उल्लेखनीय है कि इस हादसे के बाद रोपवे की तकनीकी खामियों और संचालन में बरती गई लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनके स्पष्ट जवाब प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups