कोरबा। छत्तीसगए के कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में गिट्टी से भरे ट्रेलर वाहन का हाइड्रोलिक जैक टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवक की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। पलिस के अनुसार, घटना झगरहा स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में दोपहर करीब 12 बजे हुई। गिट्टी से भरा ट्रेलर वाहन खाली किया जा रहा था, तभी अचानक उसका हाइड्रोलिक जैक फेल हो गया, जिससे वाहन पलट गया। हादसे के दौरान पास में खड़ा 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले उसकी चपेट में आ गया। वह उसी समय एक अन्य ट्रेलर वाहन का स्टेपनी बदलवा रहा था।
घटना के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में भारी आक्रोश देखा गया। उनका आरोप है कि साइट पर गंभीर लापरवाही बरती गई। मजदूरों के मुताबिक, घटना के समय साइट इंचार्ज मौजूद नहीं था और वाहन को बिना पर्याप्त निगरानी के खाली किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, जो बिहार से कोरबा पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक समन्स उर्फ निराले कोरबा के 15 ब्लॉक कॉलोनी में रहकर काम करता था और मूल रूप से बिहार का निवासी था। घटना के बाद ट्रेलर वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
मृतक के रिश्तेदार मोहम्मद कैसर (Mohammad Kaiser) ने बताया कि उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है, लेकिन प्रथम दृष्टया लापरवाही नजर आती है। मौके पर मौजूद गार्ड इंचार्ज हरिद्वार सिंह ने बताया कि गाड़ी से गिट्टी खाली की जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि वह स्वयं साइड में फील्ड पर काम कर रहे थे और सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई। कोरबा शहर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी (Police Prateek Chaturvedi) ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 25 , 2026, 07:11 PM