भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh Congress Committee) द्वारा भोपाल में नेशनल टैलेंट हंट के तहत प्रतिभागियों के साक्षात्कार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव,(Anil Yadav) प्रबुद्ध पत्रकार सूचन्दना गुप्ता (Suchandana Gupta) और समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार विजय बहादुर सिंह ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया। चयनकर्ताओं ने प्रतिभागियों के उत्साह, आत्मविश्वास और ज्ञान की सराहना करते हुए इसे संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, टैलेंट हंट समन्वय समिति के सदस्य एवं विधायक आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी तथा कार्यक्रम समन्वयक अपूर्व भारद्वाज द्वारा किया गया।
इस टैलेंट हंट का उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े युवाओं को मंच प्रदान कर उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। यह प्रक्रिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है। इस पहल के माध्यम से संगठन को भविष्य में सक्षम प्रवक्ता, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी इंचार्ज के रूप में नए कार्यकर्ता मिलने की अपेक्षा जताई गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 25 , 2026, 08:48 PM